Matrubhumi Movi : सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक नया अपडेट सामने आया है. पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से घोषित की गई इस फिल्म का नाम बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया था. फिल्म की कहानी साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए टकराव की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई गई है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने फिल्म के नए वर्जन को देखने के बाद इसे मंजूरी दे दी है. रिपोर्ट में सूत्रो के हवाले से कहा गया है कि मेकर्स की ओर से जमा किए गए नए वर्जन से अधिकारी संतुष्ट हैं और पिछले सप्ताह फिल्म को NOC दे दी गई.
चीन से जुड़े कंटेंट में हुआ बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के ओरिजिनल वर्जन में काफी बदलाव किए गए हैं. सूत्रो का दावा है कि सरकार के निर्देशों के बाद फिल्म में भारत और चीन के रिश्तों को भी सकारात्मक नजरिए से दिखाया गया है. इसी वजह से फिल्म की रिलीज को लेकर अब आगे की प्रक्रिया बढ़ने की उम्मीद है.
13 नवंबर की तारीख पर सलमान की नजर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सलमान खान 13 नवंबर की रिलीज डेट पर विचार कर रहे हैं. उनका मानना है कि दिवाली के बाद का समय फिल्म के लिए उपयुक्त हो सकता है. हालांकि अभी फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से मंजूरी मिलना बाकी है.
मेकर्स जल्द ही फिल्म को CBFC के पास जमा कर सकते हैं. अगर सेंसर की प्रक्रिया इसी महीने पूरी हो जाती है और फिल्म को मंजूरी मिल जाती है, तो 13 नवंबर को इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगले करीब 10 दिनों में रिलीज को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.
‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है.
ये भी पढ़ें – एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद जीता स्वर्ण पदक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









