US News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बड़ा ऐलान किया है. व्हाइट हाउस में हुई एक खास बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि अब AI का नाम बदलकर SI यानी ‘सुपर इंटेलिजेंस’ किया जा रहा है. ट्रंप के मुताबिक, यह तकनीक सिर्फ आर्टिफिशियल नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज्यादा आगे बढ़ चुकी है.
व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए. इसमें मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, एलन मस्क और अन्य टेक कंपनियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया.
बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलने से जुड़ा एक डॉक्यूमेंट साइन किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यह तकनीक अब सिर्फ कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक सीमित नहीं है, इसलिए इसका नाम ‘सुपर इंटेलिजेंस’ ज्यादा सही तरीके से इसकी क्षमता को दर्शाता है.
AI बदलकर हुआ SI
ट्रंप ने कहा, “यह AI नहीं है. हमने आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदलकर SI कर दिया है. इसका मतलब है सुपर इंटेलिजेंस” उन्होंने बताया कि अब आधिकारिक दस्तावेजों में AI की जगह SI शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा.
बता दें कि साइन किए गए डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना चाहिए, जो इन तकनीकों की तेजी से बढ़ती क्षमताओं और लोगों के लिए पैदा होने वाले अवसरों को बेहतर तरीके से दिखाए.
दस्तावेज के अनुसार, ‘सुपर इंटेलिजेंस’ शब्द इस तकनीक की क्षमता, संभावनाओं और भविष्य के प्रभाव को ज्यादा स्पष्ट रूप से बताता है. इसी वजह से प्रशासनिक स्तर पर ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ और ‘AI’ की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’ और ‘SI’ शब्दों के इस्तेमाल की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें- UPITS 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









