HaryanaPunjabराजनीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में हुए शामिल, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए और पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने नशे के खिलाफ भाजपा के अभियान, हरियाणा की पहल और युवाओं के लिए इलाज, रोजगार व कौशल विकास पर जोर दिया। सैनी ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गुरुओं की धरती से शुरू होने वाली यह यात्रा पंजाब को बचाने की जन यात्रा है। उन्होंने पंजाब की पहचान प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के संदेश “कीरत करो, नाम जपो, वंड छको” से जुड़ी बताई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चार साल बाद भी नशा गांव-गांव तक कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की कि नशे जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें।

आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि…

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025 में देशभर में ड्रोन के जरिए नशा तस्करी की दर्ज 305 घटनाओं में से 298 पंजाब सीमा से संबंधित थीं। वहीं, एनसीआरबी वर्ष 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग ओवरडोज से 106 मौतें दर्ज की गईं।

तस्करों के खिलाफ की जाएगी ठोस कार्रवाई

नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी लड़ाई नशा पीड़ितों से नहीं बल्कि नशे के सौदागरों से है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर पीड़ितों को इलाज, परिवारों को सहयोग और तस्करों के खिलाफ कानून की सबसे कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नशा मुक्त पंजाब यात्रा को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ा रही है।

सरकार ने कोई भी वादा नहीं पूरा किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान आयोजित किया जाता है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और पंजाब के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कितने युवाओं को रोजगार दिया गया।

आवाज उठाने वालों के साथ बर्बरता की गई

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा पूरा किया, जबकि पंजाब सरकार ने इस मुद्दे को राजनीतिक बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ बर्बरता की गई और एक दिन पहले ही एक व्यक्ति को डीसी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा।

100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत

नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशे के खिलाफ लड़ाई को राष्ट्रीय प्राथमिकता दिए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त 2026 को “नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” नाम से 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया गया है। नशे की सप्लाई पर कठोर कार्रवाई के साथ युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है।

हरियाणा ने उठाए विदेशी सहयोग जैसे कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर या तो नशे के तस्कर नशे का काम छोड़ देंगे या फिर देश छोड़ देंगे। उन्होंने हरियाणा की भावांतर भरपाई योजना का भी जिक्र किया और पंजाब सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वहां आज केवल चुटकुलों की सरकार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को डंकी रूट से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग (Foreign Cooperation Department) बनाया है।

ये भी पढ़ें- 5 Priorities One Mission : नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी जंग, पुलिस कार्रवाई से इलाज तक 5 मोर्चों पर बड़ा अभियान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button