Punjab

पंजाब में सड़कों को लेकर बड़ा एक्शन, मंत्री हरभजन सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में मौसम संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाए, ताकि बारिश और सर्दी के प्रभाव के बावजूद विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे हो सकें।

Punjab Road Projects : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्यवासियों को बेहतर आवागमन नेटवर्क मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

समय में ही काम मुकम्मल किए जा सकें

कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क/पुल निर्माण संबंधी परियोजनाओं की टेंडरिंग प्रक्रिया के दौरान परियोजना निर्माण के लिए उपयुक्त समय दिया जाए, जिसमें बारिश/सर्दी आदि के मौसम का भी ध्यान रखा जाए ताकि तय किए गए समय में ही काम मुकम्मल किए जा सकें।

नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर…

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत की कि राज्य में पी.एम.जी.एस.वाई. और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर मुकम्मल करने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाए और ठेकेदारों को समय पर अदायगियां भी की जाएं ताकि महकमे के वित्तीय लक्ष्य हासिल किए जा सकें। सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए लेन मार्किंग और अन्य उपकरण लगाने सुनिश्चित करने बारे निर्देश दिए गए।

कामों की प्रगति में और तेजी

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के काम करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राजमार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कामों की हलका और मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन भी किया। उन्होंने कहा कि अब लुक के काम के लिए मौसम बिल्कुल उपयुक्त है और कामों की प्रगति में और तेजी लाई जाए।

कामों की प्रगति में न हो कोई देरी

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को हिदायत की कि फंडों संबंधी बकाया मांगें तुरंत दर्ज करके अदायगियां की जाएं ताकि कामों की प्रगति में कोई देरी न हो। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वह फिर जल्द ही कामों बारे प्रगति की दोबारा समीक्षा करेंगे।

बैठक में विशेष सचिव हरगुणजीत कौर आई.ए.एस., संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू पी.सी.एस., इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर अनिल गुप्ता, अरशदीप सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियर शामिल थे।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में 10 किलो हेरोइन के साथ विदेशी हैंडलर से जुड़ा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button