Iran US Conflict : अमेरिका- ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. रविवार को अमेरिका ने ईरान के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की. ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (31 अगस्त) को बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका ने खार्ग आइलैंड को पूरी तरह तबाह कर दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो एनिमेटेड नजर आ रहा है. इसके कैप्शन में ट्रंप ने लिखा, ‘खार्ग द्वीप के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं.’ अमेरिका की ओर से ईरान के कई ठिकानों पर हमले का दावा किया गया है.
उधर, जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसने सोमवार को अपने हवाई क्षेत्र में दाखिल हुईं आठ मिसाइलों को रोक दिया. यह बयान ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के उस दावे के बाद आया है, जिसमें कहा गया कि लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
अमेरिका का ईरान के ठिकानों पर हमला
अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने बताया कि आईआरजीसी के जवानों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर करीबी नजर बनाए हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए तैयार है, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लंबे वक्त चलने के बाद थम गया था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








