Other Statesराज्यराष्ट्रीय

बंगाल में बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, 9 घायल, तारापीठ दर्शन करने आए थे श्रद्धालु

Birbhum Hotel Fire : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित तड़के एक होटल में आग लग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत और 9 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी है। 22 लोगों को सीढ़ियों से बाहर निकाला गया है। प्राथमिक जानकारी के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने की वजह से लोग जल्दी बाहर नहीं निकल पाए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।

होटल की पहली मंजिल पर आग

दरअसल सावन का सोमवार होने के कारण से बड़ी तादाद में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर दर्शन के लिए आए थे। जहां वे होटल में ठहरे हुए थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। हादसे में बची महिला ने बताया कि अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। जिस वजह से हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था।

मां तारा की गोद में भगवान शिव

बता दें कि तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है। जहां मां तारा का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दिखाया गया है। दिन में सोने का मुखौटा लगाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है।

तांत्रिक साधना की रही है परंपरा

मंदिर के पास तारापीठ महाश्मशान है, जहां तांत्रिक साधना की परंपरा रही है। तारापीठ का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के भक्त बामाखेपा से भी है। उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी यहां स्थित है।

ये भी पढ़ें- अवध ओझा ने RSS की तारीफ की, बोले- भाजपा से चुनाव लड़ना चाहता था, इलाहाबाद सीट से मांगा था टिकट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button