Delhi NCRUttarakhandमौसम

मैदानों से लेकर पहाड़ों तक पानी-पानी, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद, नदी किनारों से दूर रहने की सलाह

Weather Update : देशभर में भारी बारिश से हाल बेहाल है। मैदान से लेकर पहाड़ तक जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दिल्ली-NCR में आज सुबह से बारिश हो रही है। जिससे दफ्तर आने जाने व बाजारों में पानी भरने से आवाजाही बाधित हुई है। द्वारका सेक्टर-25 में गुरुवार (Thursday) को बारिश के दौरान एक युवक नाले में गिरकर तेज बहाव में बह गया। 7 घंटे तक रेस्क्यू अभियान के बाद भी युवक नहीं मिला।

नदी किनारों से दूर रहने की सलाह

उत्तराखंड में अलकनंदा, भागीरथी, मंदाकिनी समेत 6 नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद हैं। वहीं हरिद्वार-ऋषिकेश में घाट और मंदिर डूब गए हैं। राज्य की 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं। जिला प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की सलाह दी।

गांवों-स्कूलों में बारिश का पानी

उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। 33 गांवों और 35 से अधिक सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं।

भारी बारिश से लाखों लोग परेशान

असम में भारी बारिश और जलभराव से मृतकों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। 15 जिलों में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि गोलाघाट, शिवसागर और जोरहाट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें- हूती विद्रोहियों का यमन और सऊदी पर बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत, 11 नागरिक घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button