मनोरंजन

‘भोजपुरी बवाल’ में काजल-अम्रपाली की भिड़ंत, इनसिक्योरिटी पर छिड़ी जंग, एक-दूजे से भिड़ीं हसिनाएं

Kajal Amrapali Dispute : टीवी और ओटीटी पर इन दिनों रियलिटी शोज का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ‘लॉकअप 2’ और ‘द अलायंस’ जैसे शोज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ के ऐलान के बाद अब भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पहला टीवी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ भी चर्चा में आ गया है।

इस शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, तेज प्रताप यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच बहस देखने को मिल रही है।

दुबे पर इनसिक्योर होने का आरोप

जियो हॉटस्टार पर जारी किए गए प्रोमो में दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। प्रोमो में काजल राघवानी आम्रपाली दुबे पर इनसिक्योर होने का आरोप लगाती हैं। इसके जवाब में आम्रपाली कहती हैं कि काजल उनके खिलाफ गलत बातें कह रही हैं और उन्हें अपने दावों को साबित करना चाहिए।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbLgG_FKIRp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

पवन सिंह ने की काजल राघवानी का तारीफ

प्रोमो की शुरुआत में पवन सिंह काजल राघवानी की तारीफ करते हैं और उन्हें ‘क्यूट’ बताते हैं। इसके बाद काजल आम्रपाली से कहती हैं कि वह उनसे इनसिक्योर रहती हैं। आम्रपाली इस शब्द को लेकर काजल को टोकती हैं और इसके सही उच्चारण को लेकर बात करती हैं।

यह अवॉर्ड काजल राघवानी का है

इसके बाद आम्रपाली आरोप लगाती हैं कि कई अवॉर्ड शो में उन्हें बताया जाता है कि यह अवॉर्ड काजल राघवानी का है। वहीं काजल जवाब देती हैं कि उन्हें जहां भी काम के ऑफर मिलते हैं, वहां आम्रपाली भी पहुंच जाती हैं। इस पर आम्रपाली उनसे इस बात का सबूत मांगती हैं।

‘इनसिक्योर’ को लेकर दुबे पर तंज

प्रोमो वायरल होने के बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच सोशल मीडिया पर भी हल्की नोकझोंक देखने को मिली। काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘इनसिक्योर’ शब्द को लेकर आम्रपाली दुबे पर तंज कसा। उन्होंने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें सुधारने से पहले गूगल को सही किया जाना चाहिए।

आम्रपाली दुबे ने दी इस पर दी प्रतिक्रिया

काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी लिखा कि सीखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है और वह सीखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी इस मुद्दे पर राय मांगी। वहीं आम्रपाली दुबे ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इनसिक्योर और अनसिक्योर दोनों शब्दों का अर्थ दिखाते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले यह देखना जरूरी है कि इस्तेमाल किए गए शब्द और व्याकरण सही हैं या नहीं।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/p/DbM3jo2o9PB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

दोनों की तकरार ने बढ़ाई उत्सुकता

अब ‘भोजपुरी बवाल’ के इस प्रोमो के सामने आने के बाद दोनों अभिनेत्रियों के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी पसंदीदा कलाकार का समर्थन कर रहे हैं। शो में आगे दोनों के बीच की यह तकरार किस दिशा में जाती है, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button