Punjab

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 8,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau : प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने माल हलका मानसा खुर्द, जिला मानसा में तैनात पटवारी हितेश कुमार को 8,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को वार्ड नंबर 2, मानसा खुर्द, जिला मानसा के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

25 हजार रुपए रिश्वत की मांग

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने मानसा खुर्द में अपनी पत्नी के नाम पर 4 कनाल जमीन खरीदी थी। फिर शिकायतकर्ता ने आपसी सहमति से यह जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पटवारी ने तब्दील की हुई जमीन का इंतकाल माल रिकॉर्ड में दर्ज करने के बदले 25,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वत की रकम देने के लिए राजी न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में आगामी जांच तेज

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- समय रैना समेत रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, 3 लाख का जुर्माना लगाया, कहा- हमें गुमराह किया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button