UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की धीमी रफ्तार के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. बारिश की कमी से जनजीवन प्रभावित है, लेकिन अब मौसम करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के आसपास बना लो प्रेशर सिस्टम अब डीप डिप्रेशन में बदल चुका है. इसका असर सोमवार, 7 जुलाई से उत्तर प्रदेश में दिखाई देना शुरू होगा और कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग का कहना है कि आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं राजधानी लखनऊ समेत 38 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. इसके अलावा आगरा, फिरोजाबाद और झांसी में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है.
7 से 10 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, डीप डिप्रेशन के प्रभाव से आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. 7 से 10 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 11 और 12 जुलाई को भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
बारिश के चलते प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. इससे लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








