Ali Khamenei Funeral : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ali Khamenei) के अंतिम संस्कार के दौरान तेहरान (Tehran) में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए गए। इसी बीच एक कवि ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी उसका समर्थन किया।
दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति जिंदा क्यों
बताया गया कि कवि मोहम्मद रसूली ने अपने संबोधन में ट्रंप का नाम लेते हुए कहा कि दुनिया में उनके लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भीड़ से अमेरिका और इजरायल विरोधी नारे भी लगवाए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया। दुनिया का सबसे दुष्ट व्यक्ति अब तक जिंदा क्यों है? इस पर लोगों ने उनका समर्थन किया।
अमेरिका और इजरायल विरोधी संदेश
अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के हाथों में ऐसे पोस्टर भी दिखाई दिए जिनमें डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारे लिखे थे। कार्यक्रम स्थल के आसपास भी अमेरिका और इजरायल विरोधी संदेश देखने को मिले।
97 वर्षीय शिया धर्मगुरु अयातुल्लाह जाफर
धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व 97 वर्षीय शिया धर्मगुरु अयातुल्लाह जाफर सोभानी ने किया। इस मौके पर खामेनेई के परिवार के सदस्य, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और रिवोल्यूशनरी गार्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
मोजतबा खामेनेई कार्यक्रम में नहीं आए
हालांकि, ईरान के नए सर्वोच्च नेता और खामेनेई के बेटे अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई इस कार्यक्रम में नजर नहीं आए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हालिया हमलों में घायल होने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं और इसी वजह से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए।
ईरानी नेतृत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को लेकर सख्त बयान दिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह ईरानी नेतृत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में सक्षम हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच पहले से चल रहा तनाव और चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें- आतंकी नेटवर्क पर सरकार का शिकंजा, TRF, लश्कर समेत जैश से जुड़े 23 लोग आतंकवादी घोषित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









