Petrol Price Today : देशभर में शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. इस बीच निजी कंपनी नायरा एनर्जी द्वारा ईंधन के दाम घटाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों से भी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. इसके बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि सरकारी तेल कंपनियां भी आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव कर सकती हैं.
पहले क्यों बढ़ाए गए थे दाम?
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद 26 मार्च को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. बाद में मई में सरकारी तेल कंपनियों ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और आयात लागत बढ़ने का हवाला देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, उन्होंने कहा कि सरकार ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के असर को संभाल लिया है.
मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर खुदरा ईंधन कीमतों पर तुरंत नहीं दिखता, क्योंकि खरीद, ढुलाई और रिफाइनिंग की प्रक्रिया में समय लगता है, उन्होंने कहा कि फिलहाल पेट्रोल पंपों पर बिक रहा ईंधन लगभग दो महीने पहले खरीदे गए कच्चे तेल से तैयार हुआ है. सरकार आने वाले हफ्तों में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखेगी और यदि कीमतें इसी स्तर पर बनी रहती हैं तो हर 10 से 15 दिन में स्थिति की समीक्षा की जाएगी.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







