Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में थाना सेक्टर-126 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल एवं घरों/किराये के कमरों से चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 06 लैपटॉप, 07 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल, ₹12,500 नकद तथा एक अवैध शस्त्र बरामद किया है.
कार्यवाही का विवरण
बता दें कि दिनांक 02.07.2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त बालन गोविन्दन पुत्र गोविन्दन ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने सेक्टर-131 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0-117/2026 से संबंधित चोरी के 04 अदद लैपटॉप, 01 आधार कार्ड एवं 01 ड्राइविंग लाइसेंस, मु0अ0सं0-99/2026 से संबंधित चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹6,500 नकद, थाना सेक्टर-113 नोएडा के मु0अ0सं0-267/2026 से संबंधित 01 मोटरसाइकिल (रजि0 नं0 UP16CS5291), थाना एक्सप्रेस-वे के मु0अ0सं0-95/2026 से संबंधित चोरी के 02 आईफोन एवं चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹6,000 नकद एवं अन्य चोरी की घटनाओं से संबंधित 05 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप तथा 01 अवैध चाकू बरामद किया गया.
अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
अभियुक्त बालन गोविन्दन एक शातिर एवं अभ्यस्त चोर है, जो मूल रूप से तमिलनाडु का निवासी है तथा पिछले काफी समय से नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. अभियुक्त विशेष रूप से पीजी, किराये के मकानों, फ्लैटों एवं आवासीय परिसरों को निशाना बनाता था, जहाँ नौकरीपेशा एवं छात्र वर्ग के लोग निवास करते हैं. वह कई दिनों तक रेकी कर ऐसे कमरे एवं मकान चिन्हित करता था, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती थी अथवा दरवाजे खुले रह जाते थे. मौका मिलने पर वह मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी, पहचान पत्र एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था.
पूछताछ में अभियुक्त ने किया बड़ा खुलासा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रायः चोरी की मोटरसाइकिल का प्रयोग करता था तथा पहचान छिपाने के लिए कई बार रैपिडो एवं ओला जैसी ऐप आधारित बाइक सेवाओं का भी उपयोग करता था. चोरी किए गए मोबाइल फोन एवं लैपटॉप को राह चलते व्यक्तियों को कम कीमत पर बेच देता था तथा कई बार पार्सल के माध्यम से अपने गृह राज्य तमिलनाडु भेजकर भी बेचता था. चोरी से प्राप्त धनराशि से वह अपने व्यक्तिगत खर्च पूरे करता था. अभियुक्त अपने पास एक अवैध चाकू रखता था, जिसका प्रयोग विरोध होने पर लोगों को डराकर भागने के लिए करता था. अभियुक्त के कब्जे से बरामद अन्य मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के संबंध में जानकारी की जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
बालन गोविन्दन पुत्र गोविन्दन निवासी ग्राम वेडरा जापलूम, थोडम, थाना अम्बूर, तिरुपत्तूरस (तमिलनाडु), उम्र लगभग 36 वर्ष.
पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरण
- मु0अ0सं0- 118/2026 धारा 303(2)/305(1)/317(2)/317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-126, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 305(1)/317(2)/317(5) बीएनएस, थाना सेक्टर-126, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0- 099/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-126, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0- 095/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर
- मु0अ0सं0- 267/2026 धारा 303(2) बीएनएस, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर
बरामदगी का विवरण
1- चोरी के 06 लैपटॉप
2- चोरी के 07 मोबाइल फोन
3- चोरी के माल बिक्री से प्राप्त ₹12,500/- नकद
4- चोरी की 01 मोटरसाइकिल
5- 01 आधार कार्ड एवं 01 ड्राइविंग लाइसेंस (वादी)
6- 01 अवैध चाकू
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








