बिज़नेस

जून में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें वजह

Gold Price Crash : जिन लोगों ने जून महीने से पहले सोना और चांदी खरीदी थी, उनके लिए यह समय अच्छा नहीं रहा है. जून में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, कीमतों में आई इस कमी के बाद कई निवेशक अब सोने और चांदी में दोबारा निवेश करने पर नजर बनाए हुए हैं.

सोने-चांदी के भाव में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव खत्म होने के बाद शांति वार्ता शुरू हो गई है. आमतौर पर ऐसे हालात में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस बार बाजार में अलग तस्वीर देखने को मिली और दोनों धातुओं के दाम तेजी से नीचे आ गए.

जून में सोने और चांदी में आई बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में 10 ग्राम पर करीब 17,000 रुपये की कमी आई है. 29 मई से अब तक सोने में 10.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. जून महीने में चांदी करीब 51,000 रुपये तक सस्ती हुई है, जो 18.56 फीसदी की गिरावट के बराबर है.

कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट के बाद निवेशक अब सोने-चांदी में निवेश के अवसर तलाश रहे हैं.

फेडरल रिजर्व के संकेत से दबाव में आईं कीमतें

ईरान-अमेरिका तनाव कम होने के बाद सोने और चांदी में तेजी की उम्मीद थी, लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से आए संकेतों ने बाजार की दिशा बदल दी. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने संकेत दिया कि इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ गया.

कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव

कई विशेषज्ञों का भी अनुमान है कि फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है, जिसके चलते कीमती धातुओं में गिरावट जारी है. इसके अलावा, निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर सोने और चांदी की बिक्री की और सुरक्षित निवेश विकल्पों की जगह शेयर बाजार की ओर रुख किया. इससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट और तेज हो गई.

जनवरी 2026 में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद सोना करीब 29 फीसदी तक गिर चुका है. यह अब 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे आ गया है. वहीं, चांदी में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है और यह करीब 57 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! GDP अनुमान बढ़ा, जानिए पूरी रिपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button