Uttar Pradeshराज्य

राम मंदिर दान मामले में FIR के बाद बोले अयोध्या के साधु-संत, जानें किसने क्या कहा

UP News : अयोध्या राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी की शुरुआती जांच के बाद आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इस कार्रवाई के बाद अयोध्या के साधु-संतों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की है, वहीं विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भी जवाब दिया है.

राम मंदिर परिसर स्थित सुग्रीव किला के पुजारी रामभवन पांडेय ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच शुरू की गई थी. जांच के बाद आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से कुछ लोगों पर कार्रवाई हुई है और बाकी लोगों पर भी जल्द कार्रवाई होगी.

अयोध्या के लोग हुए आहत

रामभवन पांडेय ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं और उम्मीद है कि जांच के जरिए सच्चाई सामने आएगी, उन्होंने कहा कि इस घटना से देश की जनता और अयोध्या के लोग आहत हुए हैं. जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, वे सामने आ जाएंगे.

वहीं हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेशदास महाराज ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार की कार्रवाई की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद भी विपक्षी दलों की ओर से आरोप लगाए जाना गलत है, उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

आरोपियों को ट्रस्ट से हटाने की मांग

वहीं, साकेत भवन पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने कहा कि जांच के बाद आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच कराकर स्थिति स्पष्ट कर दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.

हालांकि आध्यात्मिक प्रवक्ता कर्पात्रि महाराज ने एसआईटी जांच पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि वह इस जांच से संतुष्ट नहीं हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि राम के नाम पर धोखा देने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाए, उन्होंने आरोपियों को ट्रस्ट से हटाने और अयोध्या से बाहर करने की मांग भी की.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button