खेल

MLC 2026 में फाफ डु प्लेसी का धमाका, पहले ही मैच में लगाया शतक, 41 की उम्र में रचा इतिहास

MLC 2026 : फाफ डु प्लेसी ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टी20 लीग में धमाका कर दिया है। 41 साल से अधिक उम्र होने के बावजूद उनकी फिटनेस और फॉर्म युवा खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के उद्घाटन मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया।

20 ओवर में बनाए 220 रन बनाए

टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ऑर्कास के बीच खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिएटल ने टिम सिफर्ट के शतक की मदद से 20 ओवर में 220 रन बनाए। सिफर्ट ने 104 रनों की पारी खेली। जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और एक बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गया, लेकिन इसके बाद फाफ डु प्लेसी ने पारी को संभाल लिया।

9 चौके और 7 छक्के के साथ शतक

डु प्लेसी ने तेज़तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 45 गेंदों में शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद 113 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा। उनके साथ राइली रूसो ने भी 49 रनों की तेज पारी खेली, जिससे टीम ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

MLC में अपना चौथा शतक दर्ज किया

इस शतक के साथ फाफ डु प्लेसी ने MLC में अपना चौथा शतक दर्ज किया, जो इस लीग में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। 40 वर्ष की उम्र के बाद भी वह टी20 क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और इस दौरान वह तीन शतक लगा चुके हैं।

26 पारियों में 1000 से अधिक रन

MLC में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वह अब तक 26 पारियों में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें उनका औसत 43 से अधिक और स्ट्राइक रेट 167 के आसपास रहा है। उनके आंकड़े टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने का उदाहरण पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, अब बिना टिकट यात्रा पर डबल जुर्माना, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button