ऑटो

SUV का दबदबा कायम! कुशाक और टाइगुन ने मचाया धमाल, स्कोडा-फॉक्सवैगन की बिक्री रिपोर्ट ने खोली बाजार की सच्चाई

Auto News : मई 2026 की ऑटोमोबाइल सेल्स रिपोर्ट में स्कोडा और फॉक्सवैगन के प्रदर्शन में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। इस दौरान SUV सेगमेंट ने मजबूत पकड़ बनाए रखी, जबकि सेडान कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

सुपर्ब और ऑक्टेविया की बिक्री शून्य

स्कोडा की बात करें तो कुशाक (Kushaq) ने 1,310 यूनिट्स की बिक्री के साथ 103% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की, जो इसके बढ़ते क्रेज को दर्शाता है। वहीं, कायलाक (Kylaq) की बिक्री 3,443 यूनिट्स रही, लेकिन इसमें 30% की गिरावट देखी गई। स्लाविया (Slavia) भी कमजोर प्रदर्शन के साथ 861 यूनिट्स पर रही, जिसमें 8% की कमी आई। कोडियाक (Kodiaq) की बिक्री में भी करीब 30% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सुपर्ब और ऑक्टेविया की बिक्री शून्य रही। कुल मिलाकर स्कोडा ने मई में 5,760 यूनिट्स बेचीं।

2026 का महीना SUV की मजबूत मांग

फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में टाइगुन (Taigun) ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1,281 यूनिट्स की बिक्री के साथ 14% की ग्रोथ दिखाई। वर्टस (Virtus) की बिक्री 1,238 यूनिट्स रही, जिसमें 27% की गिरावट दर्ज की गई। टिगुआन (Tiguan) ने 227% की मजबूत बढ़त दर्ज की, जबकि नए मॉडल टेरॉन (Tayron) की 51 यूनिट्स बिकीं। कंपनी की कुल बिक्री मई 2026 में 2,619 यूनिट्स रही। कुल मिलाकर दोनों ब्रांड्स के लिए मई 2026 का महीना SUV की मजबूत मांग और सेडान सेगमेंट में दबाव को दर्शाने वाला रहा।

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना का धमाका! T20I में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं कर सका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button