US Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष समाप्त हो गया है। एक ऑनलाइन रैली में उन्होंने अपने समर्थकों को यह जानकारी दी और यह भी दावा किया कि ईरान भविष्य में कभी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।
ईरानी अधिकारियों ने ट्रम्प के बयान को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने स्पष्ट किया कि शांति समझौते पर अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है।
मुजतबा खामेनेई ने दी डील को मंजूरी
इससे पहले ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी दे दी है। उन्होंने संकेत दिया कि इस समझौते पर यूरोप में इस सप्ताह साइन हो सकता है, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल हो सकते हैं।
भारत ने अमेरिकी राजदूत को किया तलब
सुरक्षा घटनाओं की बात करें तो अमेरिकी सेना ने 10 जून को ओमान के तट के पास भारतीय क्रू मेंबर वाले कुछ जहाजों पर हमला किया। इस हमले में तीन भारतीय नाविकों की मृत्यु हो गई। प्रभावित जहाजों में मैरीवेक्स, सेटेबेलो और जलवीर शामिल थे, जिन पर लगभग 70 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। इसके बाद भारत ने अमेरिकी राजदूत को तलब कर जहाजों पर हमले को तुरंत रोकने की मांग की।
ईरानी नेतृत्व के साथ आगे बढ़ी वार्ता
ट्रम्प ने ईरान के तेल प्रतिष्ठानों पर हमला करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पांच घंटे बाद उन्होंने इस योजना को रद्द कर दिया और कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ वार्ता काफी आगे बढ़ चुकी है।
अमेरिकी हमले रद्द होने का किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया में, मिस्र ने अमेरिका और ईरान से शांति वार्ता जारी रखने और लंबित मुद्दों का समाधान निकालने का आह्वान किया। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमले के रद्द होने का स्वागत किया और आशा जताई कि दोनों पक्ष मौजूदा अवसर का लाभ उठाकर सभी विवादित मुद्दों को सुलझाकर क्षेत्र में स्थिरता स्थापित करेंगे।
ये भी पढ़ें- तेजस फाइटर जेट प्रोजेक्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा, 199 फर्जी टेस्ट रिपोर्ट, HAL ने सप्लायर पर दर्ज कराई FIR
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









