Other Statesराजनीतिराष्ट्रीय

ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों का NDA को समर्थन, गुप्त बैठक के बाद बदले सियासी समीकरण

West Bengal Politics : तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। पार्टी के विधायकों के बाद अब सांसदों के एक बड़े समूह के भी अलग रुख अपनाने के दावे सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकसभा में TMC के 28 सांसदों में से करीब 20 ने NDA सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, TMC की पूर्व नेता काकोली घोष ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कई सांसदों ने NDA को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजे जाने की भी बात सामने आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को 11 सांसदों की एक बैठक केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के BJP प्रभारी भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई। इस बैठक में राज्यसभा से हाल ही में इस्तीफा देने वाले सुखेंदु शेखर रे भी मौजूद बताए जा रहे हैं। इसी दौरान कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी की भी चर्चा है।

TMC सांसदों की अनौपचारिक बैठक

सूत्रों के मुताबिक, रविवार देर रात दिल्ली में भी TMC सांसदों की एक अनौपचारिक बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी नेतृत्व के कामकाज को लेकर असंतोष जताया गया। इस बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी सामने आई है, जिसमें कई सांसद एक साथ नजर आ रहे हैं।

राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा

इसी बीच TMC के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में पार्टी नेतृत्व और कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उनका कार्यकाल 2029 तक था, लेकिन अब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। सुखेंदु शेखर के बयान के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और गहराने की बात कही जा रही है। वहीं बागी नेताओं का दावा है कि यह कदम जनता के जनादेश और मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर हाईकोर्ट में चुनौती

दूसरी ओर, TMC ने बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। कुल मिलाकर, TMC में हाल के दिनों में लगातार हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों ने पार्टी संगठन और नेतृत्व को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें- POK में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, मुजफ्फराबाद में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद, कई लोग घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button