मनोरंजन

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका-विवेक के घर गूंजी किलकारी, जुड़वां बच्चों से दोगुनी हुई खुशी

Divyanka Tripathi Twin Babies : छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। उन्होंने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जिसके बाद से उनके घर में खुशी का माहौल है। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया शादी के कई साल बाद माता-पिता बने हैं।

जिंदगी में यह नया और खास अध्याय

इस खुशखबरी को कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने दो नवजात बेटों के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनकी यह खुशी दोगुनी हो गई है। कपल ने भावुक अंदाज में बताया कि लंबे इंतजार के बाद उनकी जिंदगी में यह नया और खास अध्याय शुरू हुआ है।

पोस्ट देखें- https://www.instagram.com/p/DYyjFg-sjvS/?utm_source=ig_web_copy_link

पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें माता-पिता बनने पर शुभकामनाएं दीं।

दोनों ने 2016 में की थी शादी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 2016 में शादी की थी और अब कई साल बाद उन्हें यह सुखद अनुभव मिला है। कपल ने इस नए सफर के लिए अपने चाहने वालों से प्यार और आशीर्वाद की भी अपील की है। हाल ही में दोनों ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी साझा किया था, जिसमें दिव्यांका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं और विवेक उनके साथ इस खास पल को संजोते दिखे।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई इनोवा, चार दोस्तों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button