बड़ी ख़बरविदेश

Pulwama का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की हत्या करने वाला हथियार समेत गिरफ्तार, दो आरोपी अभी फरार

Hamza Burhan Shot Dead : पुलवामा हमले में शामिल आतंकवादी हमजा बुरहान की हत्या के मामले में मुजफ्फराबाद के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने अब्दुल्ला कमाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान के वाह कैंट का निवासी है। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस दौरान आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनके इस्तेमाल से हत्या की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय दो अन्य संदिग्ध मौके से भाग निकले थे और सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश में लगी हुई हैं। अब्दुल्ला कमाल की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में जांच को अहम मोड़ मिला है। आरोपी की फोटो भी सामने आई है।

पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमला

हमजा बुरहान पुलवामा हमले 2019 का हिस्सा था। 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। हमजा बुरहान पहले आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़ा था और बाद में अल-बराक के लिए काम करने लगा। मुजफ्फराबाद के चीला बांदी इलाके में वह भारी सुरक्षा के बीच रह रहा था और उसके पास कमांडो सुरक्षा, बुलेटप्रूफ वाहन और एस्कॉर्ट गाड़ी थी।

ISI के साथ भी थे संबंध

भारत सरकार ने 2022 में उसे UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। वह अबू दुजाना, अबू कासिम, बुरहान वानी और जाकिर मूसा का करीबी सहयोगी माना जाता था। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ भी संबंध थे।

हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

हमजा बुरहान ने 2020 में CRPF जवानों पर ग्रेनेड हमला करने और युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती कराने जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया था। वह लंबी समय से पाकिस्तान और पीओके में सक्रिय था। 2026 में मुजफ्फराबाद के AIMS कॉलेज के बाहर हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव का अलर्ट जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button