Aloo Posto Recipes : बंगाली खान-पान की बात हो और आलू पोस्तो का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं है। यह बंगाल की एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक डिश है, जो अपने सादे लेकिन खास स्वाद के लिए जानी जाती है। इसमें बहुत कम मसाले इस्तेमाल होते हैं, लेकिन पोस्तो (खसखस) और सरसों के तेल की खुशबू इसे बेहद स्वादिष्ट बना देती है। अगर आप हल्की और अलग स्वाद वाली सब्जी ट्राय करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।
आवश्यक सामग्री
आलू: 3-4 (कटे हुए)
पोस्तो: 4 बड़े चम्मच
सरसों का तेल: 3 बड़े चम्मच
कलौंजी: ½ छोटा चम्मच
हरी मिर्च: 4-5
हल्दी पाउडर: एक चुटकी
नमक: स्वादानुसार
चीनी: एक चुटकी
बनाने की विधि
- पोस्तो का पेस्ट तैयार करें
पोस्तो को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। फिर इसका पानी निकालकर मिक्सी में 2 हरी मिर्च के साथ थोड़ा पानी डालकर बारीक और गाढ़ा पेस्ट बना लें। जितना स्मूद पेस्ट होगा, स्वाद उतना ही बेहतर आएगा।
- आलू भूनना शुरू करें
कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और हल्का धुआं आने दें। इसमें कलौंजी और हरी मिर्च डालें। अब कटे हुए आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- मसाले मिलाएं
अब इसमें नमक और हल्दी की बहुत हल्की मात्रा डालें। इसके बाद थोड़ा पानी डालकर ढक दें और आलू को लगभग 80% तक पकने दें।
- पोस्तो पेस्ट डालें
अब तैयार किया हुआ पोस्तो पेस्ट इसमें मिलाएं। चाहें तो जार में थोड़ा पानी डालकर बचा हुआ पेस्ट भी डाल सकते हैं। इसमें एक चुटकी चीनी मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं।
- फाइनल स्टेप
सब्जी को तब तक पकाएं जब तक पोस्तो आलू पर अच्छी तरह कोट न हो जाए और पानी सूख न जाए। अंत में गैस बंद करने से पहले ऊपर से थोड़ा सा कच्चा सरसों का तेल और हरी मिर्च डालें, जिससे इसका असली बंगाली स्वाद और खुशबू आ जाती है। गरमा-गरम आलू पोस्तो को चावल या रोटी के साथ परोसा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 प्लेऑफ रेस, KKR की जीत से बढ़ा रोमांच, पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









