IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 47वां लीग मुकाबला आज (04 मई) मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी उम्मीदें बनाए रखने की कोशिश करेंगी। वर्तमान अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे 10वें स्थान पर मौजूद है।
छोटी बाउंड्री के कारण रन बनाना आसान
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। यहां गेंद अच्छी उछाल के साथ बैट पर आती है और छोटी बाउंड्री होने के कारण रन बनाना आसान हो जाता है। इसी वजह से टीमें अक्सर यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मजबूत स्थिति में रहने के लिए लगभग 220 रन के आसपास का स्कोर बनाना पड़ सकता है।
मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की संभावना
दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की संभावना है।
लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख सकेंगे
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक इसे मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News : कार-स्कूटी की टक्कर में 3 युवकों की मौत:2 लोग घायल, रेलिंग तोड़कर 40 फीट नीचे गिरीं गाड़ियां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









