Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Election Results 2026 : बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर? BJP–TMC के बीच कांटे की टक्कर, भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी आगे

Election Results 2026 : पं. बंगाल समेत चारों राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए बीजेपी पं. बंगाल में बहुमत से आने की तैयारी में हैं। भाजपा 160 और टीएमसी 117 सीटों पर आगे चल रही है। बंगाल की 293 सीटों पर आज भाजपा और टीएमसी का बड़ा इम्तिहान है। वहीं एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होनी है। इस बीच सामने आया है कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब साढ़े छह बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे।

भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी पीछे

बता दें कि पीएम मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई थी उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर विजयी होने की राह पर है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं। बता दें कि भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी फिलहाल पीछे चल रही हैं, और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी आगे हैं। वहीं पानीहाटी सीट पर आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है।

इस चुनाव का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला

शुरुआती चुनावी रुझानों में पश्चिम बंगाल की सियासी तस्वीर लगातार बदलती नजर आ रही है, जहां कभी बीजेपी तो कभी टीएमसी बढ़त बनाती दिख रही है। दोनों ही प्रमुख दलों की लीड का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। सत्ताधारी टीएमसी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार चौथी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश में जुटी है, जबकि बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाने की उम्मीद लगाए हुए है।

इस बार पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है, जो 92 प्रतिशत से भी ऊपर बताया जा रहा है। भवानीपुर विधानसभा सीट इस चुनाव का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला बन गई है, जहां एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा टकराव देखने को मिल रहा है।

असम में तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा

असम विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस बार राज्य में रिकॉर्ड स्तर पर 85 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है, जो मतदाताओं की भारी भागीदारी को दर्शाती है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरी बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा है। वहीं, कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर चल रहे अपने 10 साल के अंतर को खत्म करने की कोशिश में पूरी ताकत से जुटी हुई है और वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। राज्य में मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है, जहां दोनों प्रमुख दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस बार राज्य में मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया और मतदान प्रतिशत पिछले सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया। राज्य की सत्ता इस समय डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार के हाथों में है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कर रहे हैं। दूसरी ओर, विपक्षी एनडीए गठबंधन में मुख्य भूमिका एआईएडीएमके निभा रही है। इसके अलावा, अभिनेता थलापति विजय की नई पार्टी टीवीके भी इस बार चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

केरलम में 89.97 प्रतिशत मतदान दर्ज

केरलम की बात करें तो इस तटीय राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था। इस बार यहां 78.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। राज्य में फिलहाल पी. विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ सरकार सत्ता में है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी इसी दिन वोटिंग हुई थी, जहां 89.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुडुचेरी में इस समय रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन शासन कर रहा है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बढ़त, टीएमसी के साथ कड़ा मुकाबला जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button