Other Statesराजनीति

‘4 मई को दीदी गईं, बंगाल का मूड है किसी भी हालत में TMC को उखाड़कर फेंकना है : पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष

Bengal Election : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले बीजेपी और टीएमसी के बीच जमकर वार पलटवार देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा 4 मई दीदी गईं। जनता का ऐसा मूड है कि इनकी सरकार तो क्या ऐसी कोई पार्टी(TMC) ही नहीं रहेगी। जनता ने ठान लिया है. सभी जगहों पर लोग निकलकर आ रहे हैं कि बहुत दिनों बाद हम बिना डरे वोट दे सकते हैं.

‘भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ही जीतेंगे’

समिक भट्टाचार्य ने कहा इस बार दक्षिण का परिणाम उत्तर से भी बेहतर होगा। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ही जीतेंगे। यह हम लोगों की सबसे बड़ी जीत है कि हमने ममता दीदी को सब्जी खरीदने, बाइक पर घूमने और डोर टू डोर कैंपेन करने के लिए मजबूर कर दिया है. गंगोत्री से गंगा सागर तक भाजपा के कार्यकर्ताओं का सरकार बनाने का जो सपना था वह पूरा होने वाला है. नया नरेटिव आ चुका है, जनता बनाम ममता।

‘किसी भी हालत में TMC को उखाड़कर फेंकना है’

समिक भट्टाचार्य ने TMC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि TMC के लोग TMC को ही मार रहे हैं. पिछले 3 सालों में यहां जितने मर्डर हुए हैं उनमें 95% TMC के कार्यकर्ता हैं. पश्चिम बंगाल में किसी जमाने में CPI(M) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक लड़ाई रहती थी फिर कांग्रेस और TMC के बीच रही लेकिन आज यह लड़ाई TMC और भाजपा के बीच है. यह सीधी लड़ाई है। बंगाल का मूड है कि किसी भी हालत में TMC को सरकार से उखाड़कर फेंकना है।

ये भी पढ़ें : ‘खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे’, IPS अजयपाल शर्मा को जहांगीर खान ने दी धमकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button