मौसम

UP 45°C पार, दिल्ली में भीषण गर्मी; बिहार में आंधी-बारिश, राजस्थान-MP का हाल जानें

Weather Update : देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे गर्मी और ज्यादा परेशान कर सकती है.

राजधानी में आज अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री रहने का अनुमान है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम हैं.

उत्तर प्रदेश में लू का असर जारी

उत्तर प्रदेश में हालात और ज्यादा गंभीर बने हुए हैं. कई जगह तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है, खासकर प्रयागराज और बांदा में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है. यहां अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने और लू चलने की चेतावनी दी गई है.

वहीं बिहार में मौसम थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है, लेकिन कुछ जगहों पर बिजली गिरने और आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है.

कई राज्यों में गर्मी और लू का असर जारी

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर तेज है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है. मध्य प्रदेश में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, हालांकि कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के बाद फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं. कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- सीएम सैनी ने महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा, बोले- महिलाओं के अधिकारों पर हुआ प्रहार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button