लाइफ़स्टाइलस्वास्थ्य

Dengue Vaccine India: भारत में डेंगू से मिलेगी राहत, पहली वैक्सीन को मिली मंजूरी, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

Dengue Vaccine India : भारत में डेंगू का खतरा हर साल बढ़ता जा रहा है, खासकर मानसून के मौसम में जब मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में अब देश के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है कि भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। इसे बीमारी से बचाव की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

1.13 लाख से ज्यादा मामले आ चुके सामने

सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। 2020 में जहां करीब 44 हजार केस दर्ज हुए थे, वहीं 2023 और 2024 में यह संख्या बढ़कर 2.3 लाख से अधिक हो गई। 2025 में भी नवंबर तक 1.13 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि असल आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं, क्योंकि कई मामले रिपोर्ट ही नहीं होते।

4 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए उपयोग

भारत में अब TAK-003 (Qdenga) नाम की डेंगू वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की विशेषज्ञ समिति ने 4 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए उपयोग की अनुमति दी है। इस वैक्सीन को जापान की टाकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी ने विकसित किया है। इसकी खास बात यह है कि इसे उन लोगों को भी लगाया जा सकता है जिन्हें पहले डेंगू हुआ हो या न हुआ हो। यह चारों प्रकार के डेंगू वायरस से सुरक्षा देने में सक्षम मानी जा रही है।

चार साल तक प्रदान करेगी सुरक्षा

यह वैक्सीन दो डोज में दी जाती है, जिनके बीच तीन महीने का अंतर होता है। क्लीनिकल परीक्षणों में पाया गया है कि यह लगभग चार साल तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे उन क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताया है जहां डेंगू का खतरा अधिक रहता है।

सावधानी बरतना अभी भी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की बड़ी आबादी डेंगू के जोखिम में है, ऐसे में यह वैक्सीन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि वैक्सीन पूरी तरह से समाधान नहीं है और सावधानी बरतना अभी भी जरूरी है।

उपलब्धता और कीमत बेहतर होने की उम्मीद

इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में ही किया जाएगा, जिसके लिए टाकेडा कंपनी ने हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। इससे आने वाले समय में इसकी उपलब्धता और कीमत बेहतर होने की उम्मीद है।
डॉक्टरों के अनुसार, वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और समय पर इलाज भी उतना ही जरूरी है।

Disclaimer : यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3 बार हिली धरती, लोगों में दहशत का माहौल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button