Rajasthan

रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News : अजमेर में एक शराब कारोबारी को कुख्यात गोदारा गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। कॉलर ने अपना नाम राहुल फतेहपुर बताया और धमकी दी कि रकम नहीं देने पर हाल कुचामन रूलानिया हत्याकांड जैसा कर दिया जाएगा।

इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई

पीड़ित जितेंद्र रंगवानी, जो कोटड़ा निवासी हैं और भाजपा से जुड़े रहे हैं, ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे वह भगवानगंज स्थित सैलून में थे, तभी उनके व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई।

गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी

शिकायत के अनुसार कॉलर ने खुद को “राहुल, फतेहपुर से रोहित गोदारा गैंग” का सदस्य बताते हुए लगातार धमकी दी और 2 करोड़ रुपये की मांग की। आरोप है कि कॉलर ने यह भी कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और इसका उदाहरण कुचामन में हुए पुराने हत्याकांड जैसा होगा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित का कहना है कि कॉल के बाद उसे एक वॉयस रिकॉर्डिंग भी भेजी गई, जिसमें फिरौती न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, GJU में प्रदर्शन के बाद हंगामा, दिग्विजय समेत कई पर केस दर्ज, 6 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button