Bihar

मोतिहारी में BCA स्टूडेंट की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार का इकलौता बेटा था अभिषेक

Motihari Road Accident : मोतिहारी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें BCA के छात्र अभिषेक कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छात्र नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास स्कूल बस की चपेट में आया। अभिषेक हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह कटहरा का इकलौता बेटा था और परीक्षा देने मोतिहारी आया था।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

छात्र की मौत के बाद परिजन और छात्र आक्रोशित हो गए। उन्होंने LND कॉलेज के सामने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। अभिषेक की छोटी बहन और मां भी सड़क पर मौजूद थीं। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और बहन ने शव सड़क पर रखकर विरोध किया। तीन घंटे तक जाम की वजह से यातायात बाधित रहा।

मामले की जांच कर रही पुलिस

स्थानीय पुलिस और एसपी-डीएसपी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। परिजन का आरोप है कि घायल छात्र को समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में गैस एजेंसी से 108 Cylinder चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button