Viral News : देश में ईंधन की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है. हालांकि सरकार बार-बार यह भरोसा दिला रही है कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन लोगों का व्यवहार कुछ और ही दिखा रहा है.
गोरखपुर और अंबेडकरनगर से मिली रिपोर्ट्स और वीडियो में लोग अपनी बाइक के साथ अतिरिक्त टंकी लेकर पेट्रोल भरवाते नजर आए. पेट्रोल पंप पर पहले बोतल में ईंधन देने पर रोक लग चुकी है, लेकिन अब लोग इसका नया तरीका निकाल चुके हैं. अंबेडकरनगर में एक व्यक्ति अपनी बाइक की टंकी के साथ अलग से दूसरी टंकी भी लेकर आया. वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे हंसी में ‘खुराफाती’ कहा, लेकिन बाद में पेट्रोल भरने की अनुमति दे दी. गोरखपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने पहले से पेट्रोल का इंतजाम करने के लिए अतिरिक्त टंकी लेकर पंप पर पहुंचा.
जनता के व्यवहार में तेजी से दिखा बदलाव
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी. कुछ ने इसे समझदारी बताया, तो कुछ ने इसे ओवरस्मार्टनेस करार दिया. किसी ने लिखा कि “जरूरत है तो लोग खरीदेंगे,” तो किसी ने मजाक में कहा “डबल इंजन, डबल टंकी.”

सप्लाई पर असर की आशंका कम
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले पंजाब और राजस्थान से भी लोग बड़े पैमाने पर डीजल स्टॉक करते हुए वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कुछ ने 1000 लीटर और कुछ ने 5000 लीटर तक डीजल जमा किया. इससे यह साफ होता है कि अफवाहें लोगों के व्यवहार को तेजी से प्रभावित करती हैं.
हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वैश्विक तनाव की खबरों ने लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया था. हालांकि ईरान ने भारत समेत अन्य देशों के लिए इस मार्ग खोलने की बात कही है, जिससे सप्लाई पर असर की आशंका कम हुई है.
ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









