Uttar Pradesh

UP News : सपा नेता ने भगवान राम और माता कौशल्या पर दिया आपत्तिजनक बयान, डिटेल में पढ़ें

UP News : राम जयंती को पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं हरदोई के कन्थूखेडा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपा नेता, भगवान श्री राम और उनकी माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। यहां गुरुवार को आयोजित सम्राट अशोक की जयंती कार्यक्रम में यदुनंदन लाल वर्मा ने यह विवादित टिप्पणी की।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 299, 196 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में कहा गया है कि सपा नेता के वायरल बयान से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, और इलाके में कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

हिंदू संगठनों का जमकर विरोध

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने सवायजपुर कोतवाली के सामने खूब नारेबाजी की। उन्होनें सपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आगे पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सपा नेता ने किया विरोध

वायरल वीडियो पर सपा नेता जितेंद्र वर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि समाजवादी पार्टी यदुनंदन लाल वर्मा के घृणित बयान की निंदा करती है। पार्टी सभी धर्मों के देवी-देवताओं का सम्मान करती है। ऐसे बयान बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों के आराध्य और प्रेरणाश्रोत हैं।

ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, रेकी कर पाकिस्तान भेजता था वीडियो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button