Sensex-Nifty Closes Green : आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत और जियो-पॉलिटिकल तनाव में कमी के असर से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में लगभग 2% की बढ़त रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स ढाई फीसदी से ज्यादा ऊपर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी निवेशकों का उत्साह दिखा।
7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया
बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया, यानी निवेशकों की पूंजी में भारी इजाफा हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1372.06 प्वाइंट यानी 1.89% बढ़कर 74,068.45 और निफ्टी 399.75 प्वाइंट यानी 1.78% की बढ़त के साथ 22,912.40 पर बंद हुआ।
घबराहट थोड़ी कम हुई
आज मार्केट में तेज हलचल का कारण निफ्टी की वीकली और सेंसेक्स के मंथली डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी से एक दिन पहले का माहौल भी रहा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 74,489.39 और निफ्टी 23,057.30 तक उछला। सेंसेक्स के 28 और निफ्टी के 45 स्टॉक्स हरे जोन में बंद हुए। इंडिया VIX में 6.81% गिरावट आई, जिससे बाजार में घबराहट थोड़ी कम हुई।
10 शेयर अपर सर्किट और 13 शेयर…
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी इंडिगो, एलएंडटी और एटर्नल में रही, जबकि पावरग्रिड और एसबीआई ही लाल जोन में बंद हुए। बीएसई पर कुल 4,431 शेयरों में से 2,968 मजबूत और 1,295 कमजोर रहे। 44 शेयर एक साल के उच्च स्तर पर और 557 शेयर एक साल के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा 10 शेयर अपर सर्किट और 13 शेयर लोअर सर्किट पर पहुंचे। आज की तेजी ने निवेशकों में उत्साह बढ़ाया और बाजार का मूड पॉजिटिव रहा।
ये भी पढ़ें- पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी, 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









