Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट दर्ज, कई जिलों में बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश

Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहेगा।

इन शहरों में रहा यह तापमान

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 17°C रहने का अनुमान है। नोएडा, आगरा और लखनऊ में तापमान 29-31°C के बीच रहेगा, जबकि कानपुर में पारा 33°C तक पहुंच सकता है। प्रयागराज में भी तापमान लगभग 31°C रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान 33-34°C तक रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 29.5°C और न्यूनतम 15.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो मौसमी औसत से थोड़ा कम है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 153 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुआ है। रोपडू गांव के नौ घर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में सोमवार और गुरुवार को बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मौसम की स्थिति

आगामी दिनों में भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पूर्वी और मध्य भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और पूर्वी पहाड़ियों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

23 से 26 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। महाराष्ट्र के दक्षिण-मध्य और मराठवाड़ा क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लातूर, सतारा, सांगली, सोलापुर और उस्मानाबाद जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश

पूर्वी और मध्य भारत के उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 मार्च को भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद खुला राज, SDM दामाद पर नपुंसकता छुपाने और बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button