Indore Fire Tragedy : इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान अचानक आग गई गई, जिसमें 8 लोगों की मौत और 4 घायल हैं। दरअसल चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
शॉर्ट सर्किंट ने देखते ही देखते आग का विकराल रूप ले लिया, देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई, जिससे घर के भीतर रखे सिलेंडरों को चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे और आग बढ़ती चली गई। मौजूद लोग जब तक जान बचाने की कोई कोशिश करते तब तक लपटों के बीच घिर चुके थे। आग इतनी तेजी से फैली की 8 लोग उसमें जिंदा जल गए और 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
डिजिटल लॉक नहीं खुल पाए
पुलिस के मुताबिक, कार से घर तक फैल आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया।
स्थानीय लोगों ने की कोशिश
आग देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। कुछ लोग बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे और आग पर डालने लगे। घर के अंदर गैस सिलिंडरों में हुए धमाके से डरकर वे पीछे हट गए। कुछ लोग परिवार वालों को आवाज लगाते रहे, लेकिन अंदर लगी आग ने तब तक आठ लोगों की जान ले ली थी।
ये भी पढ़ें- ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को ढूंढकर मारेंगे- इजराइल, अमेरिका ने 2200 किलो वजनी बम गिराया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









