ऑटो

सालों तक चलेगा आपका फोन, बस अपनाएँ ये 7 जरूरी कदम

Phone Longevity Tips : स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होना आजकल आम समस्या बन गई है. चाहे आप नेविगेशन के लिए Maps इस्तेमाल कर रहे हों, दोस्तों से चैट कर रहे हों या सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों, बैटरी खत्म होने से आपके सारे प्लान खराब हो सकते हैं. लेकिन कुछ आसान उपायों से इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

अगर आपके पास Samsung Galaxy फोन है, तो कुछ आसान बदलाव करके आप बैटरी को ज्यादा समय तक चला सकते हैं. यहां हम आपको उन सभी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो सैमसंग ने खुद ही बताए हैं.

बैटरी बचाने के लिए अनचाहे ऐप्स हटाएं

बहुत से ऐसे ऐप्स होते हैं जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन ये बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी जल्दी खत्म कर देते हैं. इसे रोकने के लिए होम स्क्रीन पर जाएं और किसी भी ऐप के आइकन पर लंबे समय तक दबाएं, फिर अनइंस्टॉल पर टैप करें. अगर ऐप को अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता, तो सेटिंग्स में जाकर ऐप्स सेक्शन खोलें और वहां से उस ऐप को डिसेबल कर दें.

बैटरी बचाने के लिए फीचर्स बंद करें

हमेशा ऑन डिस्प्ले से बिना फोन अनलॉक किए समय और नोटिफिकेशन देख सकते हैं. सेटिंग्स → लॉक स्क्रीन → हमेशा ऑन डिस्प्ले से इसे बंद या समय तय कर सकते हैं.

बता दें कि ये फीचर तब भी सिग्नल खोजते रहते हैं जब आप इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे होते. अगर आपको इसकी जरूरत नहीं है, तो क्विक सेटिंग्स पैनल से इन्हें बंद कर दें. इससे बैटरी की अतिरिक्त खपत रुक जाती है.

सेटिंग्स में जाकर मोड ऑन करें

पावर सेविंग मोड बैटरी बचाने के लिए ब्राइटनेस कम करता है, बैकग्राउंड ऐप्स को रोकता है और फोन की परफॉर्मेंस घटा देता है. इसे ऑन करने के लिए सेटिंग्स पर जाएं. फिर डिवाइस केयर पर जाकर बैटरी पावर सेविंग मोड पर जाएं. आप इसे खुद भी एक्टिवेट कर सकते हैं.

कम नेटवर्क वाले इलाकों में बैटरी बचाएं

पुराना सॉफ्टवेयर बैटरी ज्यादा खर्च कर सकता है. इसे अपडेट करने के लिए सेटिंग्स सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं. साथ ही ईमेल और सोशल मीडिया ऐप्स अक्सर बैकग्राउंड में सिंक होते रहते हैं, इन्हें सेटिंग्स में बदलकर सिर्फ तब सिंक करें जब आप ऐप खोलें या कम बार सिंक होने दें. बैटरी की सेहत का ध्यान रखें.

कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में फोन लगातार सिग्नल खोजता है, जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है. ऐसी जगहों पर जब फोन इस्तेमाल में न हो, एयरप्लेन मोड ऑन कर दें.

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button