LPG Gas Cylinders : ईरानी उपविदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने दिल्ली रायसीना डायलॉग में बताया कि हॉर्मुज स्ट्रेट भारत समेत चीन, रूस और ग्रीस जैसे देशों के लिए खुले हैं। इन देशों के जहाज, टैंकर इस रास्ते से आवाजाही कर सकते हैं। ईरान के इस बयान से भारत के लिए राहत की खबर है। आपको बता दें कि देश में मौजूदा समय में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है। गैस एजेंसियों में सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हैं। कई जगह होटल, रेस्टोरेंट्स बंद हो गए हैं।
पुष्कर और परिमल तेल टैंकर सुरक्षित गुजरे
दिल्ली के रायसीना डायलॉग में ईरानी मंत्री ने बोला था कि भारतीय जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट से आ सकते हैं। इसके बाद भारतीय तेल टैंकर पुष्कर और परिमल सुरक्षित इस रास्ते से निकल चुका है। इससे ईरान के दावे की पुष्टि हो गई।
गुजरात आ रहे कार्गो शिप पर हमले से बढ़ी चिंता
बुद्धवार को गुजरात के कांडला बंदरगाह आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप ‘मयूरी नारी’ पर हमला हुआ था। इस हमले ने भारत चिंता बढ़ा दी थी। इस हमले की भारत ने कड़ी निंदा की थी। हमले में अब तक 20 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन 3 अभी भी लापता हैं।
भारत की ईरान से कूटनीतिक चर्चा
ईरान ने इजरायल-अमेरिका के हमले के तुरंत बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद कर दिया था। इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर ने यहां पर पहरा लगा दिया है। यहां से गुजरने वाले टैंकर, जहाजों को लगातार निशाना बनाया गया। इस पतले रास्ते के बंद हो जाने से दुनिया में गैस-तेल की किल्लत बढ़ गई।
भारत के लिए बंद नहीं किया गया है हॉर्मुज स्ट्रेट
इसी बीच बुद्धवार को भारत आ रहे थाई कार्गो शिप को भी निशाना बनाया गया। इससे भारत की चिंता और बढ़ गई। इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की ईरानी समकक्ष से अब तक कम से कम तीन बार बात हो चुकी है। जयशंकर ने मंगलवार को अब्बास अराघची से खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध पर भी बात की। ईरान की ओर से साफ किया गया है कि हॉर्मुज स्ट्रेट भारत जैसे देशों के लिए बंद नहीं किया गया है। यह केवल आमेरिका, इजरायल और यूरोप जैसे देशों के लिए बंद है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली नोएडा में सिलेंडर की किल्लत, कतारों में लगे लोग, गैस सिलेंडर की भारत में परेशानी क्यों?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









