Madhya Pradeshराजनीति

MP News : 46 लाख परिवारों के लिए बड़ी राहत, स्टांप शुल्क माफ, अब जमीन आपकी

MP News : मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल है। राज्य सरकार ने पहली बार इसमें 40 रुपये का बोनस जोड़कर 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी का निर्णय लिया है। इसके अलावा उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जाएगा। टॉप-10 आईएएस में से 2 युवक मध्य प्रदेश के हैं, जिन्हें कैबिनेट बैठक में शुभकामनाएं दी।

स्वामित्व योजना में स्टांप शुल्क माफ

राज्य सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत उन 46 लाख परिवारों के लिए राहत दी है, जिनके पास अपने स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं। अब उनकी रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क माफ किया जाएगा। इस निर्णय से सरकार पर लगभग 3000 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

पचमढ़ी को जर्मनी से “ग्रीन डेस्टिनेशन” का प्रमाण- मध्य प्रदेश के पर्यटन के लिए बड़ी उपलब्धि- पचमढ़ी को जर्मनी द्वारा “ग्रीन डेस्टिनेशन” प्रमाणित किया गया है।

सरकारी योजनाओं के लिए बड़ी वित्तीय मंजूरी

आज राज्य सरकार ने 7 विभागों की योजनाओं के लिए ₹33,240 करोड़ की मंजूरी दी है। मैहर, कैमूर और निमरानी अस्पतालों में 51 नए स्टाफ पदों को भरने की स्वीकृति दी गई है। मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक से 15 युवाओं का चयन किया जाएगा। ये युवा एक साल के लिए इंटर्न के रूप में काम करेंगे।

डिजिटलीकरण द्वारा योजनाओं से जुड़े आंकड़े

यह योजना तीन साल तक चलेगी। युवाओं के चयन का काम अटल बिहारी सुशासन संस्थान करेगा। लगभग 4860 युवा इंटर्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और फीडबैक देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटलीकरण द्वारा योजनाओं से जुड़े आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : भारत में पट्रोल-डीजल दाम पर बड़ा अपडेट, 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button