Uttar Pradeshराज्य

10 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद! बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला?

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है. पुलिस ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों से दस करोड़ से अधिक कैश बरामद किया है. वहीं विधायक उमाशंकर सिंह के करीबियों के यहां कार्रवाई अभी भी चल रही है. उमाशंकर सिंह की सेहद को देखते हुए आवास पर कार्रवाई पहले ही दिन समाप्त हो गई थी.

मिली जानकरी के अनुसार उमाशंकर सिंह की कंपनी छात्र शक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के ऑफिस से सबसे ज्यादा कैश बरामद हुआ है. उमाशंकर के करीबियों के यहां से भी बड़े स्तर पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं. इन सब के बीच बलिया, मिर्जापुर और सोनभद्र के खनन कारोबारियों से भी पूछताछ हो रही है.

दस्तावेजों में वित्तीय हेरफेर के भी सुराग मिले

विधायक उमाशंकर सिंह का खनन और सड़क निर्माण के सरकारी ठेकों में दखल है. सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों में वित्तीय हेरफेर के भी सुराग मिले हैं. आयकर विभाग ने यूपी विधानसभा में बसपा के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित आवासों पर बुधवार को छापेमारी की थी.

बुधवार की दोपहर तक चल रही छापेमारी

बुधवार की दोपहर तक चल रही छापेमारी की वजह से परिणाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. उमाशंकर सिंह बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा से विधायक है. वह तीन बार के विधायक हैं और इससे पहले वह निर्माण व्यवसाय से जुड़े थे.

आपको बता दें कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह काफी समय से बीमार चल रहें हैं. कई महीने पहले बसपा प्रमुख मायावती भी लखनऊ स्थित उनके घर पर उनका हाल चाल जाकर जाना था. इस छापेमारी को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह जबसे पार्टी में आए हैं. उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है.

अवैध संपत्ति अर्जित की कोई शिकायत नहीं

मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह के क्षेत्र से किसी भी प्रकार की अवैध तरीके से सम्पत्ति अर्जित करने की शिकायत नहीं आई है. हम कोई इस विभाग के कार्य में दखल नहीं दे रहे हैं, लेकिन आज जिस तरह से इन पर अति-गंभीर बीमारी के दौरान ये कार्रवाई की गई है, वह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है और मानवता के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button