राष्ट्रीय

E-passport को लेकर बड़ी ख़बर, क्या रद्द हो जाएगा पुराना पासपोर्ट, डिटेल में पढ़ें

E-passport : भारत सरकार ने पासपोर्ट में बड़ा बदलाव करते हुए अब सामान्य पासपोर्ट की जगह ई-पासपोर्ट जारी करने का फैसला किया है। यह बदलाव संशोधित पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP 2.0) के तहत किया गया है, जो भारत को बायोमेट्रिक यात्रा पहचान पत्रों के इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप लाता है।

ई-पासपोर्ट में उंगलियों के निशान और चेहरे

ई-पासपोर्ट सामान्य भारतीय पासपोर्ट जैसा ही दिखता है, लेकिन इसमें रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना लगा होता है, जो इसे अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है। ई-पासपोर्ट में उंगलियों के निशान और चेहरे की पहचान जैसे बायोमेट्रिक डेटा स्टोर होते हैं, और यह चिप इन डेटा को एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रखता है। इसके कवर पर राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे एक छोटा सा सुनहरे रंग का चिह्न भी होता है।

ई-पासपोर्ट बदलने की आवश्यकता नहीं

पुराने पासपोर्ट की वैधता समाप्ति तिथि तक बनी रहेगी, और इन पासपोर्ट को तुरंत ई-पासपोर्ट में बदलने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, जब आप पासपोर्ट रिन्यू कराएंगे, तो आपको ई-पासपोर्ट ही मिलेगा। यह पहल यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए है।

ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची Poonam Pandey, बांके बिहारी मंदिर में रोती नजर आईं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button