मनोरंजनराष्ट्रीय

Rajpal Yadav : तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, 12 दिन बाद सलाखों से मिली छुट्टी

Rajpal Yadav : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव आज 9 करोड़ रुपये के लोन केस में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की हालिया सुनवाई के बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली। 12 रातें जेल में बिताने के बाद अब राजपाल अपने परिवार से मिल पाएंगे। इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी राधा यादव और भाई उनके साथ खड़े रहे। बॉलीवुड के कई नामी सितारे भी उनका समर्थन कर रहे थे।

पासपोर्ट सरेंडर करना होगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि राजपाल यादव शिकायतकर्ता के खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा कराएं। उन्होंने दोपहर 3 बजे से पहले ही यह राशि जमा करा दी और इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई। कोर्ट ने यह भी कहा कि उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी, जिसमें उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।

बॉलीवुड में पूरा हुआ 30 साल का सफर

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं और देश-दुनिया के लोग हमेशा उनके साथ रहे हैं। हाई कोर्ट के आदेशों का उन्होंने हमेशा पालन किया और किसी भी आरोप का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शादी में जाएंगे राजपाल

राजपाल यादव को यह जमानत उनकी भतीजी की शादी के लिए मिली है, जो 19 फरवरी को शाहजहांपुर में होने वाली है। उनके बाहर आने से परिवार में खुशी की लहर है और शादी का माहौल भी खुशहाल बना रहेगा।

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट, यात्रियों पर लग सकता है रजिस्ट्रेशन चार्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button