Ghaziabad Triple Suicide : गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। कोरियन गेम तीन बहनों के लिए जानलेवा बन गया। गाजियाबाद में 3 बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पहली पहली जांच में सामने आया कि बच्चियों ने कोरियन गेम के चलते मौत को गले लगाया। फिर मामले में गहनता से जांच में सामने आया कि पिता चेतन ने बच्चों को डांट लगाते हुए मोबाइल छीन लिया था। फिर उन्होंने 3 फरवरी की रात 2 बजे बालकनी से कूदकर जान दे दी।
खुद को भारतीय नहीं, कोरियन मानती
तीनों बच्चियों के नाम प्राची 14 साल, पाखी 12 साल, निशिका 16 साल की थी। तफ्तीश में कमरे से मिली डायरी और परिवार ने बताया, की बच्चियां खुद को भारतीय नहीं, कोरियन मानती थी। उन्हें लड़के भी कोरियन पसंद थे। वे अपना नाम तक बदल चुकी थीं। यूट्यूब की मदद से कोरियाई भाषा भी सीख ली थी। यूट्यूब चैनल पर कोरियन कंटेंट जनरेट करती थीं। घर में बातचीत भी कोरियाई भाषा में करती थी।
कोरियन म्यूजिक, भाषा सीखने लगी
गाजियाबाद में तीन बहनों ने आत्महत्या कर ली, जिनका कोरियन कल्चर से गहरा लगाव था। कोविड-19 के दौरान, स्कूल बंद होने के बाद वे कोरियन मूवीज और वेब-सीरीज देखने लगीं। पहले निशिका, फिर प्राची और पाखी भी उसकी तरह कोरियन कल्चर अपनाने लगीं। कई-कई घंटे कोरियन म्यूजिक सुनती थीं। वे कोरियन भाषा सीखने लगीं और आपस में उसी में बात करती थीं। परिवार के मुताबिक, उन्होंने खुद को भारतीय न मानकर कोरियन समझना शुरू कर दिया था, और पिता से भी यही कहती थीं।
ये भी पढ़ें- PM Modi Malaysia Visit : प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा, US, EU के बाद एक और बड़ी Trade Deal
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









