विदेश

बलूचिस्तान में मोसाद की साजिश, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोले राज

Pak Baloch Dispute : पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और जियो न्यूज के एंकर हामिद मीर ने दावा किया है कि इजराइल, ईरान के खिलाफ बलूचिस्तान का इस्तेमाल करना चाहता है। उन्होंने अपने शो “कैपिटल टॉक” में दस्तावेजी सबूत पेश करते हुए कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद बलूचिस्तान में अस्थिरता फैलाकर ईरान में दखल देने की रणनीति पर काम कर रही है।

इजराइल उठाना चाहता है फायदा

हामिद मीर ने बताया कि इजराइली अखबार टाइम्स ऑफ इजराइल में कहा गया है कि बलूचिस्तान, जो ईरान की सीमा से सटा है, से ईरान को अस्थिर किया जा सकता है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया कि इजराइल बलूचिस्तान की स्थिति का फायदा उठाना चाहता है। मीर के मुताबिक, ये रिपोर्ट्स दिखाती हैं कि इजराइल का असली उद्देश्य ईरान को कमजोर करना है।

इजराइल यात्रा की कोई मुहर

हामिद मीर ने एक और सनसनीखेज दावा किया कि बलूचिस्तान के एक बड़े राजनेता ने उन्हें बताया कि उसका भाई पिछले कुछ सालों में तीन बार इजराइल जा चुका है और अब एक पश्चिमी देश में रह रहा है। मीर के अनुसार, हैरानी की बात यह है कि उस व्यक्ति के पासपोर्ट पर इजराइल यात्रा की कोई मुहर नहीं है। यह व्यक्ति ऐसे राजनीतिक दल से जुड़ा है, जो बलूच अधिकारों का बड़ा समर्थक होने का दावा करता है।

200 आतंकवादियों को मार गिराया

कार्यक्रम में पैनलिस्टों ने बलूचिस्तान में विदेशी हाथ होने का दावा किया। PML-N नेता ज़रीन मगसी ने कहा कि आतंकवाद के पीछे विदेशी ताकतें हैं, और अब तक सुरक्षाबलों ने करीब 200 आतंकवादियों को मार गिराया है। बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP) के नेता कहदा बाबर ने कहा कि बलूचिस्तान की रणनीतिक अहमियत उसे साजिशों का केंद्र बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और अन्य देश BLA जैसे संगठनों को आतंकवादी मानते हैं, लेकिन उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करते।

ये भी पढ़ें- Mumbai Airport Incident : मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, Air India और IndiGo के विंग टकराए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button