Mumbai Airport Incident : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर एक बड़ी विमानन घटना हुई, जिसमें एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo) के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। यह घटना ग्राउंड मूवमेंट के दौरान घटी, जब एयर इंडिया का विमान पुशबैक कर रहा था और इंडिगो का विमान टैक्सी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान मुंबई से कोयंबटूर जा रहा था, जबकि इंडिगो का विमान संभवतः लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रहा था।
DGCA की जांच पड़ताल जारी
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 (A320, VT-TYF) C1 से M4 की ओर टैक्सी कर रही थी। उसी समय इंडिगो का A320 विमान (VT-IFV) लैंडिंग के बाद B1 टैक्सीवे से जुड़ रहा था। इस दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे टकरा गए। DGCA के मुंबई कार्यालय के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच जारी है।
सभी यात्री सुरक्षित
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेक-ऑफ से पहले पुशबैक कर रही थी। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में टकरा गए, जिसके कारण एयर इंडिया के विमान के पंख को नुकसान हुआ। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जैश के दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









