Road Accident News : उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बस गहरी खाई में गिर गई. हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इनमें 6 से 7 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
वहीं, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी में क्वानू-मीनस रोड के दूरदराज क्षेत्रों में हिमाचल रोडवेज की एक बस का एक्सीडेंट हो गया और वह खाई में गिर गई. सूचना मिलने के बाद और SDRF कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के आदेश पर, डाकपत्थर, चकराता, मोरी और ट्यूनी की SDRF टीमों को तुरंत मौके पर पहुंची.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर कहा कि हमें देहरादून के कालसी क्षेत्र में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की बहुत दुखद खबर मिली है, उन्होंने फोन पर जिला मजिस्ट्रेट से बातचीत कर जरूरी निर्देश दिए. जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. सभी आस-पास के मेडिकल सेंटरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उन्नत मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया जाएगा, उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षित स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की.
मामला दर्ज किया और घटना की जांच शुरू की
बता दें कि इससे पहले रविवार को तमिलनाडु के अरियालुर जिले में तिरुचि-चिदंबरम नेशनल हाईवे पर समयपुरम मरियम्मन मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन पलट गई, जिससे एक्सीडेंट हो गया. यह घटना पोय्यूर गांव के पास हुई. सूचना मिलने पर, कीझापझुवुर पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज किया और घटना की जांच शुरू की.
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ED की कई जगह छापेमारी, कोयला-रेत खनन मामले में बड़ा एक्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









