Balochistan Attack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलोच लड़ाकों ने कोहराम मचा दिया है। बलोच लिब्रेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान प्रांत के कई शहरों में एक साथ हमला कर कई थानों और सरकारी भवनों को कब्जा लिया है। अब तक उन्होंने बलूचिस्तान के करीब 12 जगहों पर कब्जा कर लिया है। इनमें कई बाजार और पुलिस चौकियां शामिल हैं। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 37 लड़ाके भी मारे गए।
पाकिस्तान फौज पोस्ट छोड़कर भागी
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के जेयंद गुट ने “ऑपरेशन हेरॉफ” के फेज 2 के तहत बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। बलोच विद्रोहियों के अचानक हमले से बैकफुट पर आई पाकिस्तान फौज को अपने पोस्ट छोड़कर भागना पड़ा। वीडियो में लड़ाके बाजारों में घूमते दिख रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग गए हैं। BLA फाइटर्स बाजारों पर कब्जा करते हुए बलूच जनता की खुशी और तालियों के बीच आगे बढ़ रहे हैं।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बलूच विद्रोहियों ने क्वेटा, पसनी, मस्तुंग, नुश्की और ग्वादर जिले में शनिवार सुबह 12 से ज्यादा जगहों पर एक साथ हमले किए। राजधानी क्वेटा में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए। क्वेटा के एक सीनियर अफसर ने बताया कि लड़ाकों ने नुश्की जिले के डिप्टी कमिश्नर का अपहरण कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Coltan Mine Collapse : कोल्टन खदान ढहने से दर्दनाक हादसा, 200 से ज्यादा लोगों की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









