Punjab News : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए 13 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दीं. सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी. मौसम विज्ञान विभाग ने 7 से 9 जनवरी तक पंजाब में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया था. जबकि न्यूनतम तापमान भी गिरकर 7 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. शिक्षा मंत्री ने इस फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा की है.
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर लिखा कि घने कोहरे और भीषण ठंड के कारण राज्य भर के सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है. यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार लिया गया है. इस कदम का उद्देश्य छात्रों और स्कूल कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. शिक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि स्कूल 14 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे. साथ ही यह भी कहा कि यदि आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड की स्थिति बिगड़ती है और स्कूलों की छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें – पंजाब में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज द्वारा 300 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना की घोषणा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









