UP News: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे. साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और विनोद तावड़े भी उपस्थित थे. इस दौरान सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम पंकज चौधरी के प्रस्तावक बने.
बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने की उम्मीद
बता दें कि महाराजगंज जिले से बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता लखनऊ एयरपोर्ट के साथ ही पार्टी दफ्तर पर पहले से ही मौजूद थे. बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश बीजेपी का अगला अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है.
पंकज चौधरी यूपी के महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं. यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा रविवार (14 दिसंबर) को लखनऊ में किए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें “सरकार का जुमला और लोकतंत्र पर हमला” कहते हुए पल्लवी पटेल ने SIR फॉर्म भरने से किया इनकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








