UP Accident : रामलला के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। घटना सुल्तानपुर जिले की बताई जा रही है। अयोध्या से रामलला के दर्शन कर प्रयागराज जा रही बस को, ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर बस और ट्रक दोनों पलट गए। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।
बस में 40 श्रद्धालु सवार
जानकारी को मुताबिक बस में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे जो महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। श्रद्धालु अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद प्रयागराज दर्शन के लिए जा रहे थे। बीच रास्ते में कूरेभार चौक पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया।
घायलों की इलाज जारी
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कूरेभार पुलिस पहुंची और बचाव अभियान में जुट गई। हादसे में लगभग 15 श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में घायल लोगों की जानकारी- जरगा बाई (67),रतना बाई (54), अनीता (40), कोकिला बाई (68), मंजू बाई (40), सरिता बाई (55), योजना बाई (54), आशा बाई (65),और पोडम सिंह (54) शामिल हैं। डॉक्टरो ने कुछ लोगो को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। वहीं पांच अन्य को मामूली चोटे आई हैं।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई गुहार, VIDEO जारी कर न्याय की मांग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









