Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने वोट चोरी पर महागठबंधन को खरी खोटी सुनाई है। LJP(RV) प्रमुख ने कहा बिहार में विपक्ष की हार हुई है, ये मानने की बजाय ये लोग बहाने बनाने में जुटे हैं। जहां कांग्रेस पार्टी हार जाती है वहां कोई मसला नहीं होता और जहां हार मिले वहां वोट चोरी हुई है। ये सिर्फ इलज़ाम लगाने की राजनीति करते हैं।
सुनिए क्या बोले केंद्रीय मंत्री पासवान
केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, हर हार के बाद आपको एक ईमानदार मंथन करने की जरूरत है। हम लोग भी हार से गुजरे हैं। हम लोगों ने ईमानदारी से मंथन किया था कि हमसे कहां गलती हुई थी? आज इतने दिन हो गए हैं लेकिन इन लोगों(विपक्षी नेताओं) ने अभी तक मंथन नहीं किया। ये लोग अभी तक वोट चोरी और SIR पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। ये लोग केवल बहाना बनाते रहते हैं। ये लोग अगर बहाना बनाना नहीं छोड़ेंगे तो ये कभी सत्ता में नहीं आएंगे। आप अपनी बात विनम्रता के साथ रखें। कांग्रेस और RJD का पतन इनकी सोच ने किया है।
चिराग ने बिहार चुनाव में किया कमाल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में (नीतीश-मोदी-चिराग पासवान) की जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है। पीएम मोदी ने गमछा लहराकर बिहारियों का स्वागत किया व ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। MY फॉर्मूला बिहार के लिए कारगर साबित हुआ। इस चुनाव में BJP- 89, JD(U)- 85 व LJPRV- 19 ने महागठबंधन को करारी हार दी है।
चिराग पासवान के दो नेताओं ने ली शपथ
भारतीय जनता पार्टी से 14, जनता दल युनाइटेड से 8, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास से) 2 और हम व रालोमो से 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान की पार्टी से नीतीश कैबिनेट में संजय कुमार और संजय कुमार सिंह दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस जीत से लोजपा समेत चिराग पासवान की मां भी काफी उत्साहित हैं।
मां रीना पासवान ने खुशी जाहिर की
चिराग पासवान की मां रीना पासवान भी पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थी, इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं। चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी बहुत आगे बढ़ रही है। बिहार में एलजेपी आर की शानदार जीत के बाद चिराग पासवान बिहार में बड़े नेता के तौर पर उभरे हैं।
लोजपा तेजी से बढ़ रही आगे
बिहार में NDA की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने राज्य में एनडीए की सरकार बनने और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेहद खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा तेजी से आगे बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें- फातिमा बोश बनी मिस यूनिवर्स-2025, 25 की उम्र में रचा इतिहास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









