Other Statesबड़ी ख़बर

नागपुर हिंसा को लेकर कोर्ट में रात 2.30 बजे तक सुनवाई, आरोपियों को 21 मार्च तक रिमांड पर भेजा

Nagpur Violence : महाराष्ट्र के नागपुर हिंसा को लेकर जिला सत्र न्यायालय में रात 2.30 बजे तक सुनवाई चली है। इसके बाद आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

नागपुर में हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया है कि शहर में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। बता दें कि नागपुर में भड़की हिंसा के बाद आगजनी और पत्थरबाजी हुई थी। नागपुर हिंसा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने इस हिंसा के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में रात 2.30 बजे तक सुनवाई चली है। कोर्ट ने नागपुर आगजनी और पथराव मामले के आरोपियों को 21 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है।

न्यायालय में पेश किया

नागपुर हिंसा मामले में सुनवाई जिला सत्र न्यायालय में रात 2.30 बजे तक चली। देर रात कोर्ट ने आरोपियों को 21 तारीख तक पुलिस रिमांड दिया है। बता दें कि पुलिस ने अब तक हिंसा से जुड़े 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 36 को पुलिस ने बीते मंगलवार को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। वहीं छह आरोपियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांच कार को नुकसान पहुंचाया गया

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर में सोमवार की रात हिंसा करते हुए उपद्रवियों ने 38 दोपहिया वाहन और पांच कार को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा दो जेसीबी और एक क्रेन को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा एक सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

पांच नागरिक घायल हुए हैं

वहीं घायलो की संख्या की बात कि जाए तो इस हिंसा में पांच नागरिक घायल हुए हैं। इन घायलो को नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच में से तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है। दो का इलाज चल रहा है। इनमें से एक आईसीयू में है। कुल 33 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब का डर फैलाकर देश को खत्म करने जा रहे हैं ये लोग : संजय राउत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button